ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

देश की संसद ने भी माना, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली| कई सालों से देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण को झेल रही है। पिछले कुछ सालों अगर देखा जाए तो इस साल हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार सामने आया है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि देश की संसद ने भी माना कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। ये दिल्ली वालों के सतत प्रयासों का नतीजा है। हमें वायु गुणवत्ता में अभी और भी सुधार करना है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने ट्वीट में संसद के पटल पर रखे गए आर्थिक सर्वेक्षण का भी हवाला दिया और बताया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के मुताबिक साल 2016 से 2021 के बीच दिल्ली के एक्यूआई में अच्छी, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या बढ़ी है। सीपीसीबी के आंकड़ों से यह पता चला है। राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं, 15 साल से पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध, प्रदूषण बढ़ने पर निर्माण कार्यो पर रोक, ग्रीन एरिया बढ़ने, पटाखों पर प्रतिबंध, आसपास के राज्यों में पराली जालने पर रोक और सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

उन्होंने लिखा, “देश की संसद ने भी माना कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। ये दिल्ली वालों के सतत प्रयासों का नतीजा है। हम यदि ठान लें तो हर मुश्किल काम संभव है। इसी तरह आने वाले समय में हमें वायु गुणवत्ता में अभी और भी सुधार करना है।”

Related Articles

Back to top button