ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बिग बॉस के घर में शॉकिंग एविक्शन, बीबी हाउस से बाहर हुईं निमृत कौर अहलूवालिया…

‘Bigg Boss 16’ के फिनाले एपिसोड की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। अपने 16वें सीजन के फिनाले की ओर बढ़ते टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो में हर पल नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। जहां बीते दिनों शो की दमदार कंटेस्टेंट मानी जाने वाली सुम्बुल तौकीर खान फिनाले की रेस से बाहर हो गई थीं, वहीं आने वाले एपिसोड्स में एक और एविक्शन होने वाला है। इस एविक्शन से शो के दर्शकों को 340 वोल्ट का झटका लग सकता है। कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनके मुताबिक बिग बॉस के घर में मिडनाइट एविक्शन हुआ है, जिसमें सबकी चहेती और ‘बिग बॉस 16’ ट्रॉफी की मजबूत दावेदार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। चलिए जानते हैं, कौन हुआ शो से बाहर….

‘बिग बॉस 16’ को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स आखिरकार मिल गए हैं। दरअसल, खबरें आ रही हैं कि मिडनाइट एविक्शन में निमृत कौर बीबी हाउस से बाहर हो गई हैं। हालांकि, अभी इस खबर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि, इस मिडनाइट एविक्शन में बिग बॉस के घर में बाहर से आम लोगों को बुलाया गया था, जिन्होंने बीबी हाउस के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स को वोट दिए। इस वोटिंग सबके कम अंक निमृत को मिले। ऐसे में इसी जन आदेश के तहत निमृत बिग बॉस से एविक्ट हो गई हैं।

आपको बता दें, यह सब आज यानी 6 फरवरी को प्रसारित होने वाले एपिसोड में दिखाया जाने वाला है। ऐसे में अब बिग बॉस 16 की ट्रॉफी की रेस में केवल पांच कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। सुम्बुल तौकीर के एविक्ट होने के बाद निमृत का घर से यूं चले जाना काफी शॉकिंग होने वाला है। अब  ‘बिग बॉस 16’ से निमृत का पत्ता कटा है या फिर किसी और कंटेस्टेंट का इसके लिए आज के एपिसोड का इंतजार करना होगा।

निमृत के एविक्शन से फैंस काफी दुखी हैं। अभिनेत्री शो की शुरुआत से ही बिग बॉस ट्रॉफी के लिए एक मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं। शो में उन्हें कई बार टूटते, लड़ते, कैप्टन बनते देखा गया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। लेकिन निमृत को लेकर आई इस खबर ने फैंस को बुरी तरह से टूट गए हैं। ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है, जिसमें सबको इस सीजन का विजेता मिलेगा।

Related Articles

Back to top button