ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दो रैलियों व रोड शो से अमित शाह के मिशन त्रिपुरा का आगाज

नई दिल्ली| त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा दौरे पर हैं। अमित शाह आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है। अमित शाह त्रिपुरा के खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अगरतला में एक रोड शो में भी शामिल होंगे। बता दें कि शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करते हुए पिछले महीने त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में हिस्सा लिया था।

अमित शाह ने त्रिपुरा जाने से पहले एक ट्वीट करते हुए कहा कि मां त्रिपुर सुंदरी की पावन भूमि के ऊर्जावान लोगों से मिलने के लिए त्रिपुरा रवाना हो रहा हूं। मैं संतिरबाजार और खोवाई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करूंगा और बनमालीपुर, अगरतला में रोड शो करूंगा। गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि पांच सीटें सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button