ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

चिकित्सकों ने सर्जरी कर खोल दिया जन्म से बंद मुंह, 20 साल बाद खाया खाना  

दुमका । झारखंड के दुमका में एक युवक जन्म के बाद से मुंह खोलने में पूरी तरह से असमर्थ था। डॉक्टरों ने सर्जरी कर युवक को नया जीवन दिया है। वह 20 सालों से कुछ भी खाने में असमर्थ था। अब वह आराम से खाना खा सकता है। 19 वर्षीय रहम-उल-अंसारी जन्म से ही टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट एंकिलोसिस नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित था। इस बीमारी के कारण वह मुंह खोलने में असमर्थ था। मुंह पूरी तरह से बंद होने के कारण वह पिछले 20 वर्षों से अब तक सिर्फ पेय पदार्थ पर जीवित था। रहम-उल-अंसारी ने अब तक अनाज का एक दाना तक नहीं खाया था।
खाने-पीने में ही नहीं, बोलने में भी मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रहम-उल का चेहरा भी बहुत विकृत हो गया था। इलाज को लेकर मरीज के परिजन काफी दिनों से अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन बीमारी की गंभीरता और सर्जरी की जटिलता को देखते हुए मरीज का इलाज नहीं हो पा रहा था। बीते गुरुवार को हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल में रहम-उल की सर्जरी हुई, जिसके बाद 20 साल के बाद मरीज अपना मुंह खोल पाने में सक्षम हुआ।

Related Articles

Back to top button