ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

राशन की कालाबाजारी में कोटेदार पर केस दर्ज

बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के ऐचनी गांव में चार दिन पूर्व कालाबाजारी के लिए अवैध रूप से रखे राशन को पकड़े जाने के मामले में शनिवार को पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार के खिलाफ खेसरहा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के ऐचनी गांव में 31 जनवरी को एसडीएम प्रमोद कुमार व खेसरहा थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटेदार शिव करन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज को नियमानुसार वितरण न कर कालाबजारी करने के लिए निर्धारित चौहद्दी से अलग कई स्थानों पर रखा है।

सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचे। मौके से अवैध रूप से भंडारित किए गए अनाज मिला। पूर्ति निरीक्षक खेसरहा को मौके पर बुलाया गया। बरामद अनाज सुपुर्द करके जांच कराकर अभियोग पंजीकृत कराने का निर्देश दिया था। जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक मुकेश प्रसाद की तहरीर पर शनिवार को खेसरहा पुलिस ने कोटेदार शिवकरन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर एसआई सर्वेश यादव को विवेचना सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button