ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अलवर। राजस्थान में चोरों ने काट दी अस्पताल की ऑक्सीजन पाइपलाइन, आफत में आई 20 बच्चों की जान ।

राजस्थान के अलवर में रविवार की रात चोरों की एक हरकत से एक अस्पताल के एफबीएनसी वार्ड में भर्ती 20 बच्चों की जिंदगी पर बन आई. बताया जा रहा है कि कुछ चोर एक अस्पताल में चोरी करने के लिए घुसे थे. वहां उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई की पाइप लाइन चुराने का का प्रयास किया. इसके लिए चोरों ने ऑक्सीजन पाइप लाइन को काट डाला. उस दौरान एफबीएनसी वार्ड में करीब 20 नवजात बच्चे ऑक्सीजन सपोर्ट में थे. इससे वहां हड़कंप मच गया. आनन-फानन में हॉस्पिटल के स्टाफ ने मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से सिलेंडर से बच्चों के ऑक्सीजन लगाई. इसके बाद हॉस्पिटल के स्टाफ ने राहत की सांस ली. गनीमत रही इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. पुलिस के अनुसार घटना शहर के गीतानंद शिशु अस्पताल में रविवार देर रात को हुई. हॉस्पिटल परिसर में लगी ऑक्सीजन सप्लाई की पाइप लाइन चुराने के प्रयास में चोरों ने उसे काट दिया. उस समय अस्पताल के एफबीएनसी वार्ड में भतीज़् 20 बच्चे ऑक्सीजन सपोटज़् पर थे. अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से बच्चों को परेशानी होने लगी. इस दौरान वहां मौजूद गार्ड ने अस्पताल के पीछे की तरफ से चोरों को भागता हुआ देखा. जिसके बाद गार्ड ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों और मरीज के परिजनों की मदद से दो चोरों को पकड़ लिया गया. बाद में उनको पुलिस के हवाले कर दिया गया. स्टाफ ने लोगों की मदद से अस्पताल परिसर में रखे 10 ऑक्सीजन सिलेंडर को शिफ्ट करके एफबीएनसी र्वा में पहुंचाया और वहां नवजात बच्चों को ऑक्सीजन लगाई गई. इस मामले की जानकारी तुरंत अस्पताल प्रशासन को दी गई. अधिकारियों ने इंजीनियरों को मौके पर बुलाया और रात को ही पाइपलाइन को ठीक करवाया. उसके बाद फिर से आईसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू करने का प्रयास किया. कुछ देर बाद घटनाक्रम का पता चलने पर मरीजों के साथ उनके परिजनों की भी धड़कनें बढ़ गई. लेकिन समय रहते ही सभी चीजें नियंत्रण में आ गई और हालात सामान्य हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button