ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नये जज, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ

दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस संजय करोल, जस्टिस संजय कुमार, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस मनोज मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई. जानकारी के अनुसार वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों के पद स्वीकृत हैं. पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में 27 जज नियुक्त हैं. इन 5 नए जजों की नियुक्तियों के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी. गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में पदोन्नति के लिए इनके नामों की सिफारिश की थी. कानून मंत्री किरण रिजिजू ने 4 फरवरी को जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस संजय करोल, जस्टिस संजय कुमार, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस मनोज मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की घोषणा की थी. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट और 25 हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सरकार और न्यायपालिका के बीच तकरार के बीच आया है. सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के कॉलेजियम सिस्टम पर सरकार ने खुले तौर पर अपने मतभेद जताए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button