ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कर्नाटक में कांग्रेस ने ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ शुरू की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने मुलबगल के कुदुमलाई में गणपति की पूजा-अर्चना की

बेंगलुरु । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को पार्टी की ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ शुरू की। दोनों नेता अलग-अलग बस से यात्रा पर निकले। मतदाताओं को लुभाने के लिए दोनों नेताओं ने यात्रा की शुरुआत न केवल पूजा-अर्चना के साथ की, बल्कि दरगाह और ‘अनुभव मंतपा’ में भी प्रार्थना की। ‘अनुभव मंतपा’ लिंगायत समुदाय का एक महत्वपूर्ण तीर्थ है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया की अगुवाई वाली टीम उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी, जबकि शिवकुमार दक्षिणी जिलों में जनता से संवाद करेंगे। सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली टीम में 35 नेता शामिल हैं, जिन्होंने बीदर जिले के बसवकल्याण से यात्रा शुरू की। सिद्धरमैया ने वहां ‘अनुभव मंतपा’ में 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ट्वीट किया कि बीदर जिले के बसवकल्याण में ‘जगज्योति बसवेश्वर’ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ शुरू हुई।
बसवकल्याण में जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने ‘विभाजनकारी मनुवाद’ पर निशाना साधा, जो समाज को जातियों के आधार पर बांटा। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये लोग (भाजपा) विवेकानंद की पूजा करते हैं, लेकिन विवेकानंद ने ‘मनुवाद’ और ‘पुरोहित शाही’ को देश के लिए अभिशाप कहा था। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कुदुमलाई में प्राचीन गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कोलार जिले के मुलबगल से यात्रा शुरू की। शिवकुमार ने ट्वीट किया कि मुलबगल के कुदुमलाई में गणपति की पूजा की। मैंने प्रार्थना की कि ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ती रहे। इसके बाद शिवकुमार मुलबगल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां से वह करीब में स्थित हजरत बाबा हैदर औलिया दरगाह गए और चादर चढ़ाई। कर्नाटक में अगले कुछ माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Related Articles

Back to top button