ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेशदेश

योगी सरकार ने 11 IPS अफसरों का किया तबादला, जौनपुर के SP बनाए गए अजय पाल शर्मा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने शुक्रवार को 11 आईपीएस अफसरों का तबादला (11 IPS Transfer) कर दिया है। जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, जौनपुर के एसपी अजय साहनी (Jaunpur SP Ajay Sahani) को हटा दिया गया है। अब उन्हें डीआईजी बनाकर सहारनपुर भेजा गया है।

वहीं, कानपुर बिकरू कांड में निलंबन के बाद बहाली होने के एक साल बाद आनंद देव को प्रयागराज का रेलवे का डीआईजी बनाया गया है। उधर, यूपी डायल 112 में एसपी के रूप में तैनात आईपीएस अजय पाल शर्मा को जौनपुर की कानून व्यवस्था संभालने के लिए भेजा है। उन्हें जौनपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

आईपीएस पवन कुमार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भेजे गए हैं। आईपीएस शिवहरी मीणा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम बनाए गए हैं। आईपीएस रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए हैं।

इसी तरह आईपीएस दिनेश त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक डायल 112 के पद पर भेजे गए हैं। आईपीएस विनीत जायसवाल पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाए गए हैं। आईपीएस कमलेश कुमार दीक्षित पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक रूल्स एंड मैनुअल बनाए गए हैं।

उधर, आईपीएस जयप्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय बनाए गए हैं, जबकि महिला आईपीएस सुनीति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button