ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

10वीं पास के लिए SSC MTS और हवलदार के 12,523 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Recruitment 2023 : एसएससी (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए वैकेंसी बढ़ा दी है। 18 जनवरी को आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी एमटीएस और हवलदार (SSC MTS and Havaldar) के 11,409 पदों को भरा जाना था। आयोग ने अब 12,523 पदों को भरने के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन के दिन से ही शुरू कर दी है। आवेदन फॉर्म आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in से भरे जाएंगे। उम्मीदवार एसएससी की इस भर्ती  के लिए 17 फरवरी 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

एज लिमिट
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2005 से पहले का होना जरूरी है। हालांकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इस भर्ती के लिए सिर्फ वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की है।

सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोग परीक्षा का आयोजन करेगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा।

अप्लीकेशन फीस
सामान्य वर्ग : 100 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग और एक्स सर्विसमैन : कोई शुल्क नहीं देना है।

 

Related Articles

Back to top button