ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

UPPSC सिविल जज भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 12 फरवरी से होंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2022 की परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की जानी है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक पांच जिलों में आयोजित की जानी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 303 सिविल जज के खाली पदों को भरा जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस

1. यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर, ADVT.NO.A-5/E-1/2022, उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जेडी) (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
3. अपने लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
4. उम्मीदवार अपना यूपीपीएससी एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर लें।
5. आगे की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

Related Articles

Back to top button