ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल। कर्ज में डूबी शिवराज सरकार, फिर उठाएगी तीन हजार करोड़ का कर्ज।

भोपाल। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य सरकार 14 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है फिर बाजार से तीन हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाने जा रही है। यह कर्ज सात फरवरी 2023 को रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के मार्गेज पर उठाया जाएगा। कर्ज का पूर्ण भुगतान 10 साल बाद किया जाएगा। इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा। 25 जनवरी को लिया था कर्ज इसके पहले राज्य सरकार ने 25 जनवरी 2023 को बाजार से दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य सरकार 14 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है। वहीं सात फरवरी के कर्ज को मिलाकर यह राशि 17 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी। राज्य का बजट तीन लाख करोड़ बता दें कि प्रदेश का वर्ष 2023 का नया बजट बनाया जा रहा है। इस बार तीन लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इससे अधिक का कर्ज सरकार बाजार से ले चुकी है। वर्तमान में राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button