ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

व्यक्ति को जमीन पर गिराकर मारने का VIDEO….दो दिन पूर्व का बताया जा रहा, शराब के नशे में था पीड़ित

सिद्धार्थनगर में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को जमीन पर गिरा कर घसीटते हुए मार रहा है। जिसका वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दिखाई दिया। इसमें एक महिला व्यक्ति को मारने से रोक रही है। वीडियो इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव का बताया जा रहा है।

गला पकड़कर घसीटते हुए रोड पर फेंक देता है

सोशल मीडिया पर 39 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को अपशब्द कहते हुए गला पकड़कर घसीटते हुए रोड पर फेंक देता है। उसके बाद उसे पैरों से मारते हुए छोड़ देता है। कुछ देर बाद फिर वह उसको उठाकर दूसरे स्थान पर घसीटते हुए ले जाता है। जिसमें एक महिला बीच-बचाव करने के लिए पहुंच जाती है। जिसको वह धक्का देकर अपशब्द कहने लगता है और दोबारा हाथों से मार कर छोड़ देता है। जिस पर महिला गिरे हुए व्यक्ति को उठाकर यहां से जाने के लिए कहती है।

पीड़ित शराब के नशे में था

उक्त वीडीओ तेजी से लोगों के मोबाइल में देखा जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि दो दिन पूर्व का वीडियो लग रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति को मारने का वीडियो का मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर जरूरी लिखा पड़ी की गई है। बताया कि आरोपी के मुताबिक पीड़ित शराब के नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था।

Related Articles

Back to top button