ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कुछ लोग राम को काल्पनिक मानते थे, अब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामचरितमानस को लेकर उठे विवाद पर बातचीत करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि कुछ लोग भगवान राम को काल्पनिक मानते थे, लेकिन भाजपा सरकार  बनने के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। आज विरोधी भी कह रहे हैं कि राम सबके हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 6 साल में देशभर में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था यूपी की रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है।  हिंदुत्व, सनातन और भगवा ने भारत की पहचान दुनिया बनाई है। सीएम योगी ने यूपी में निवेश से लेकर भगवा पर सवाल उठाने को जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी जनता जवाब देगी।

सीएम योगी कहा कि 2014 के बाद से पूरे देश में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। सीएम ने इस दौरान विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कई वर्षो तक जाति- परिवारवाद के जाल में फंसा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है सभी को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं संत हूं, मेरा कोई व्यक्तिगत जीवन नहीं है, जो मेरा विचार है, वही मेरा व्यवहार है। आचार-विचार में विरोध हो तो जनविश्वास नहीं मिलता है। मेरे जो अंदर है, वही मेरे बाहर भी है। मैं मठ में जैसे रहता हूं, वैसे ही सार्वजनिक जीवन और दफ्तर में रहता हूं। उन्होंने कहा कि बीते 6 साल में यूपी की जीडीपी दोगुनी हुई है। यूपी के पास निवेश के सबसे बेहतर मौके हैं। प्रदेश में निवेश के लिए सिंगल विंडो है। यूपी में सुरक्षित निवेश की गारंटी है। हमारे पास युवा भी हैं। 64 हजार एकड़ जमीन हमारे पास मौजूद है, जहां पर हम निवेश उतारने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस की कुछ चौपाइयों को लेकर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने इस पर सरकार से बैन लगाने की भी मांग की है। उसके बाद से प्रदेश में रामचरित मानस को लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सभी पार्टियों अपने वोट बैंक को देख कर बयान दे रही हैं। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद हिंदू संगठन मौर्य पर केस दर्ज करने की मांग कर रहा है।

Related Articles

Back to top button