ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

उड़ान में देरी यात्रियों और स्पाइसजेट के स्टाफ के बीच हुई तीखी नोंकझोंक  

नई दिल्ली । दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्पाइसजेट के स्टाफ और हवाईयात्रियों के बीच जमकर कहासुनी हुई। पटना जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर तीखी नोकझोंक हुई। नोकझोंक इसलिए हुई क्योंकि फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा लेट हो गई थी।

दिल्ली-पटना फ्लाइट में यात्रा करने के लिए आए एक यात्री ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर फ्लाइट को रवाना होना था। यात्री ने बताया कि पहले एयरलाइन के कर्मचारियों ने कहा कि मौसम संबंधी दिक्कतों के कारण उड़ान में देरी हो रही है लेकिन बाद में उन्होंने तकनीकी दिक्कतों को देरी का कारण बताया। यात्रा में हो रही देरी की वजह से कई यात्री आक्रोशित थे। उड़ान भरने में हो रही देरी की वजह से यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ यात्रियों की तीखी बहस हुई।  हालांकि बाद में फ्लाइट सुबह 10.10 बजे पटना के लिए रवाना हुई। फिलहाल मामले पर स्पाइसजेट की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button