ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिल्ली में मध्यप्रदेश के नए भवन में रुक सकेगे सिविल सर्विस परीक्षा देने वाले छात्र, सीएम शिवराजसिंह चौहान ने किया उद्घाटन।

दिल्ली में मध्यप्रदेश के नवनिर्मित भवन का आज सीएम शिवराजसिंह चौहान ने उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि नए भवन में सिविल सर्विसेस की परीक्षा देने वाले छात्र व गंभीर बीमारियों का इलाज कराने दिल्ली जाने वाले एमपी के मरीज भी ठहर सकेगें. इस मौके पर प्रदेश के कई मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. दिल्ली में 150 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन किया. 5 स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस नए भवन का क्षेत्र 5889 वर्गमीटर है. जिसे आगमी 30 से 40 वर्षो की जरुरत के हिसाब से बनाया गया है. जिसमें प्रदेश की संस्कृति, परम्पराा, जीवन मूल्य, आस्थाएं, महापुरुषों के जीवन, प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य सहित सांची, खजुराहो, मांडू, उज्जैन, ओंकारेश्वर, अमरक टंक, ओरछा, सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की छटा दिखाई दे रही है. बताया गया है कि वर्ष 2017 में इस भवन के लिए जमीन तय की गई, 2018 में निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. सेंट्रल एसी के साथ आधुनिक अग्निशमन यंत्र लगे हैं. दिल्ली में मप्र के व्यंजन मुहैया कराने के लिए एमपीटी कैंटीन चलाएगा. ये भवन दिल्ली में मध्यप्रदेश की पहचान और शान को बढ़ाएगा. भवन में श्रीअन्न कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा, रागी का प्रदर्शन किया जाएगा. इस भवन में गंभीर बीमारियों के इलाज और सिविल सेवा भर्तियों की परीक्षा के लिए आने वालों को रुकने की सुविधा भी दी जाएगी. दिल्ली में मध्यप्रदेश की संस्कृति के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में ये भवन उभरेगा. इसलिए है 108 कमरे- बताया गया है कि एमपी के नए भवन में 108 कमरे है, जिसमें वीवीआईपी, वीआईपी, 67 डीलक्स, 38 स्टेंडर्ड रुम शामिल है. इसके अलावा सभागार, वीडियों कान्फ्रेसिंग रुम, आवासीय आयुक्त के आफिस के साथ स्टाफ क्वाटर भी है. सीएम शिवराज ने कहा कि जब इसे बनाने की योजना बनी, तो हमने तय किया कि 108 कमरे बनने चाहिए. असल में 108 का अंक योग शास्त्र में परिपूर्णता का प्रतीक है. ये अंक ब्रह्मांड और एकमेव होने का उदाहरण है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button