ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इस दिन नाखून काटने से चमकती है किस्मत, जीवन में मिलती है तरक्की, समृद्धि व पैसा

Nails Cut Day: अक्सर आपने बड़े-बुजूर्गों से सुना होगा कि फलां दिन नाखून नहीं काटना चाहिए. ऐसा करने से घर में अशांति आने लगती है. हालांकि, बदलते जमाने के साथ लोग समय मिलते ही नाखून काट लेते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि नाखून काटने के लिए सबसे बढ़िया दिन कौन सा रहता है.

Best Day for Nail Cutting: जाहिर है कि हर कोई नाखून काटता है, क्योंकि इसे साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, हिंदू धर्म से जुड़े लोगों में अक्सर नाखून काटते समय ये विचार आता होगा कि इसके लिए बढ़िया दिन कौन सा होता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर दिन नाखून नहीं काटा जा सकता है. नाखून काटने के लिए सही दिन का होना जरूरी है, वरना घर में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और इंसान की जिंदगी में दरिद्रता छा जाती है.

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह को समर्पित होता है. इस दिन नाखून काटे जा सकते हैं. ऐसा करने से तमोगुण से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

मंगलवार

मंगलवार के दिन का हनुमान जी का माना जाता है और इस दिन को मंगल ग्रह से भी जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि इस दिन भूलकर भी नाखून न काटें. हालांकि, ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाखून काटने से कर्ज से निजात मिलती है.

बुधवार

बुधवार का दिन का भगवान गणेश और बुध ग्रह से संबंधित होता है. इस दिन नाखूनों को काटना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं.

बृहस्पतिवार

बृहस्पतिवार यानी कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु को समर्पित होता है. इस दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है. इस दिन नाखून काटने से दुर्भाग्‍य को दावत मिलती है.

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन नाखून काटने के लिहाज से शुभ माना गया है. इस दिन अगर कोई इंसान नाखून काटता है तो विशेष फल की प्राप्ति होती है. उसके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं और परिवार के सदस्यों के संबंधों में अपनापन आता है.

शनिवार

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है. इस दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए, वरना वह रुष्ठ हो सकते हैं और उनक प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है.

शनि देव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इंसान के शरीर में मौजूद बाल और नाखून का संबंध शनि देव से होता है. इनको साफ रखने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. वहीं, इन दोनों की सफाई न करने से उनको कोप का भाजन बनना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button