ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। में हनुमान जी की मूर्ति को किया खंडित, भीड़ ने पीटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मुरैना के मुरैना गांव में एक सिरफिरे युवक ने बजरंगबली की मूर्ति को खण्डित कर दिया इस घटना से गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर पीट दिया। मौके पर बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर सुनकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस को लगा कि मामला भड़क सकता है तो सीएसपी अतुल सिंह के नेतृत्व में तीनों थानों की पुलिस वहां पहुंची तथा मामले को नियंत्रण में ले लिया। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को भी गिफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार की है। मौेके पर लोगों की भीड़ मौेके पर लोगों की भीड़ बता दें कि मुरैना गांव में मैदा फैक्ट्री के पास हनुमानजी का मंदिर है। एक सरफिरा युवक रघुनंदन जाटव वहां पहुंचा और उसने छोटे से मंदिर में रखी हनुमानजी की मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित होने का पता जब वहां मौजूद लोगों को लगा तो उन्होंने उसे खोजने की कोशिश की तथा उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी। मूर्ति खंडित होने की खबर आग की तरह फैल गई। खबर लगते ही विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पुलिस के कानों तक जब पहुंची तो सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची और उसने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन हिन्दू संगठनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। लिहाजा मौके की नजाकत को देखते हुए सीएसपी अतुल सिंह सहित तीनों थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तथा स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार में बैठता आरोपी। पुलिस की कार में बैठता आरोपी। गाड़ी में बैठते-बैठते कर दी पिटाई बजरंगबली की मूर्ति खंडित होने पर लोगों में इतना आक्रोश था कि उन्होंने आरोपी रघुनंदन जाटव की कार में बैठते-बैठते पिटाई लगा दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। आरोपी को पीटते लोग आरोपी को पीटते लोग कहती है पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है। प्रवीण चौहान, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button