ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गोवा की अदालत में सेंधमारी, कैश चोरी

पणजी| गोवा की राजधानी शहर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत के साक्ष्य कक्ष में एक चोर कथित तौर पर घुस गया और नकदी लेकर फरार हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना स्थल का निरीक्षण करने वाले उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने कहा, हमारे पास कुछ सुराग हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम आरोपी के मकसद का पता लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि अदालत के कामकाज से अच्छी तरह वाकिफ कोई व्यक्ति इसमें शामिल है। कोई जबरन प्रवेश नहीं था। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि यह कल (मंगलवार) शाम को हुआ था। हमें लगता है कि संदिग्ध वापस (कार्यालय समय के बाद) रुका और उस स्थान पर गया, जहां पुरानी संपत्ति के दस्तावेज रखे गए हैं। इससे पता चलता है कि आरोपी इन बातों से वाकिफ था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, संदिग्ध ने नए नोट चुराए हैं, पुराने नहीं (नोटबंदी से पहले के)।

वाल्सन ने कहा कि पुलिस अदालत के अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगा रही है कि क्या सोने के गहने भी चोरी हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि आरोपी कीमती सामान चुराना चाहता था, दस्तावेज नहीं।

पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या संदिग्ध किसी विशेष मामले से संबंधित दस्तावेज लेने का इच्छुक था।

Related Articles

Back to top button