मुख्य समाचार
भिंड। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।
भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान,एव नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेडी के नेतृत्व मे थाना कोतवाली प्रभारी रविंद्र शर्मा के द्वारा इंदिरा चौक, एमजेएस मेला ग्राउंड, लहार चुंगी, गौरी सरोवर ,नयापुरा ,शास्त्री चौक, परेड चौराहा, हॉकर जॉन, धनवंतरी कॉम्प्लेक्स, भीम नगर, आर्य नगर, अटेर रोड, बेटी बचाओ चौराहा आदि स्थानों पर रात्रि में बल के साथ चेकिंग की चेकिंग के दौरान यहां वहां खड़े मिले लोगो से रात्रि में खड़े होने का कारण पूछा , शराब पीकर वाहन चलाने वालो को चेक किया शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 लोगों पर कार्यवाही कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत तीन मोटरसाइकिल जप्त की गई


