ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

मानवता हुई शर्मसार, 35 वर्षीय के शख्स ने किया 6 साल की बच्ची के साथ  किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना मानखुर्द थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 6 साल की बच्ची को घर में अकेला देखकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की रोते हुए घर गई और अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

मां ने नजदीकी थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

इससे पहले 27 जनवरी को महाराष्ट्र के ठाणे में खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को 30 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया।

20 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म

23 जनवरी को सेंट्रल मुंबई के वर्ली इलाके में 20 महीने की बच्ची के साथ एक 35 वर्षीय शख्स ने दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दिया है। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित परिवार किराये के मकान में रहता था और कुछ दिनों पहले ही बच्ची के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे, तभी उसके 35 वर्षीय पड़ोसी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जब माता-पिता घर आए तो बच्ची काफी ज्यादा रो रही थी। माता-पिता को शक हुआ और बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जब बच्ची की जांच की तो पता चला की मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button