ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बॉयफ्रेंड संग बर्थडे मनाती दिखीं श्रुति हसन

श्रुति हसन ने शनिवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। देर रात हुए इस सेलिब्रेशन में श्रुति के करीबी लोग शामिल हुए। एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन की पिक्चर्स अपने फैंस के साथ शेयर की है। जिसमें उनके बॉयफ्रेंड शान्तनु हजारिका और बहन अक्षरा हसन भी नजर आ रहे हैं। श्रुति ने शान्तनु द्वारा दिया गया गिफ्ट भी फैंस के साथ शेयर किया। वहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी बर्थडे विश बताते हुए फैंस के साथ एक खास पोस्ट भी शेयर की है।

श्रुति अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में लॉन्ग ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एक क्राउन भी पहना हुआ था। श्रुति ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में वो बॉयफ्रेंड शान्तनु के साथ नजर आ रही हैं। श्रुति ने शान्तनु के लिए एक खास पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तुम बेहतरीन इंसान हो, मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं।’ बता दें कि बर्थडे गिफ्ट में शान्तनु ने श्रुति को एक खूबसूरत सा नेकपीस तोहफे में दिया है।

श्रुति के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हाल ही में एक्शन कॉमेडी फिल्म वाल्टेयर वीरय्या रिलीज हुई है। इस फिल्म में श्रुति के साथ रवि तेजा और प्रकाश राज नजर आई थीं। बॉबी कोल्ली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। फिलहाल एक्ट्रेस प्रशांत नील की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म सलार की तैयारीयों में बिजी हैं। इस फिल्म में वो प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button