ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 06 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

Recruitment 2023 : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 72 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 18 से 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार इनकम टैक्स की अधिकारिक वेबसाइट tnincometax.gov.in पर जाकर 6 फरवरी तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 72 पदों पर भर्ती होगी

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 28 पद
टैक्स असिस्टेंट- 28 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 16 पद

आयु सीमा 
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि टैक्स असिस्टेंट, एमटीएस के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।

सैलरी
इनकम टैक्स विभाग में निकली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर सिलेक्ट होने पर 9300 से 34,800 रुपए, जबकि टैक्स असिस्टेंट, MTS के पद पर जॉइन करने पर 5200 से लेकर 20200 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
टैक्स असिस्टेंट- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री हो।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी भी खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक राज्य या देश में खेला हो।

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक www.tnincometax.gov.in पर जाएं।
उसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
अब ‘स्पोर्ट्स कोटा एप्लीकेशन फॉर्म’ पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा यहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा
इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
अंत में एप्लीकेशन का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।

 

Related Articles

Back to top button