ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर को आग लगाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार।

इंदौर में पठान फिल्म से शुरू हुए विवाद के दौरान एक आरोपी ने शहर को आग के हवाले कर देने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में अन्य आरोपियों की अभी भी तलाश जारी है। आरोपी उवेश उर्फ आवेश पुत्र इस्तियाक अहमद उर्फ गुड्डू निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। उवेश अहमद ने गुरुवार को इंदौर की बड़वाली चौकी में भीड़ इकट्ठा कर ली थी। वह लोगों को भडक़ाकर शहर जलाने की बात कह रहा था। उसकी पहचान वायरल वीडियो से ही की गई। उसी समय कुछ लोगों ने सर तन से जुदा करने के नारे लगाए थे जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को इस मामले में अभी भी अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस ने उवेश के साथी तौसिफ पुत्र अब्दुल रउफ निवासी जूना पीठा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पठान मूवी पर विरोध के दौरान प्रदर्शन करने वाले और धर्म विरोधी नारे लगाने वाले हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों पर शहर के पुलिस अफसरों ने कार्रवाई की बात कही है। वे जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो पहले प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद में चक्काजाम और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी पुलिस उन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो इंदौर शहर को आग के हवाले कर दिया जाएगा। उसकी इस बात पर भीड़ भी सहमति दे रही थी। यह वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसकी वजह से शहर का महौल बिगड़ रहा था। पठान मूवी के विरोध में हिंदूवादी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी समय कुछ लोगों ने धर्म विरोधी नारे लगाए जिसकी शिकायत मुस्लिम समाज ने थाने में की। उसी समय बड़वाली चौकी पर उवेश ने साथियों को इकट्ठा कर इंदौर को आग के हवाले करने की बात कही। वहीं कई अन्य क्षेत्रों में सर तन से जुदा के नारे लगए। इस मामले में पुलिस हिंदूवासी संगठन के 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button