ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

ट्रक से बस की टक्कर, 31 बराती घायल

– बिहार के सारण छपरा जिले से सीतापुर जा रही थी बरात 

– फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के परसा मुजहना के पास की घटना 

बस्ती/नगर बाजार। बिहार के सारण छपरा से सीतापुर बरातियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा मुजहना के पास ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे बस में सवार 31 बराती घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने तीन एंबुलेंस मंगाकर गंभीर रूप से घायल 23 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बाकी बरातियों को बाद में दूसरे वाहन से रवाना किया गया। इलाज के दौरान हालत गंभीर देख बस चालक को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बरातियों ने बताया कि घना कोहरा होने की वजह से यह हादसा हुआ।

बिहार के सारण छपरा जिले के थाना जनता बाजार के लहलादपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र दरोगा प्रसाद की सोमवार को शादी थी। डबल डेकर बस में सवार होकर सौ बराती सीतापुर के सिधौली जा रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा मुजहना के पास पहुंचने पर डिवाइटर में बने कट से निकलते ट्रक में बस पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कोहरा होने की वजह से हादसा हुआ। टक्कर होते ही बरातियों में चीख पुकार मच गयी। सुबह-सुबह लोगों के चीखने की आवाज सुनकर आस पास के दौड़े। घायलों को बस निकालने लगे। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर खजौला चौकी व मुंडेरवा थाने की पुलिस भी पहुंच गयी। बस में सवार अजय कुमार ने बताया कि बस ने सवार 31 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें 23 गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी लोग सुरक्षित बच गये हैं। बताया कि टोल प्लाजा बड़ेवन पर तैनात ईएमटी मो. गफ्फार व आसपास गांव के लोगों की मदद से तमाम लोगों की जान बची। जब तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तब तक उन लोगों ने घायल बरातियों को तत्काल पट्टी बांधकर खून नहीं बहने दिया।

इन बरातियों को ले जाया गया अस्पताल 

– घायलों जगदीश कुशवाहा(50) निवासी पश्चिमी चंपारण थाना बाल्मीकि नगर बिहार , अभय कुमार (50) निवासी जनता बाजार जिला सारण बिहार, क्षलीप लाल (52) निवासी भंटापोखर थाना व जनपद सिवान बिहार, अंकुर (18) निवासी जनता बाजार,गोविंद (36) निवासी बाल्मीकि नगर पश्चिमी चंपारण, बस चालक ताजुद्दीन (37) निवासी पलीमुदिनपुर जनपद अलीगढ़, आकाश कुमार (25) निवासी जनता बाजार, संतोष (50) निवासी जनता बाजार, बृजेश (50) निवासी लहलादपुर बिहार, कु. कविता (22) पुत्री विनोद कुमार निवासी बाल्मीकि नगर पश्चिमी चंपारण बिहार, कु.गुड़िया (23) पुत्री हरिलाल प्रसाद निवासी लहलादपुर बिहार, मीरा देवी (51) पत्नी क्षलिप लाल निवासी भंटापोखर सिवान बिहार, रामेश्वर महतो (60) निवासी जनता बाजार, गोवर्धन ठाकुर (50) निवासी जनता बाजार, विनोद (55) निवासी बाल्मिकी नगर बिहार, दरोगा प्रसाद (86) निवासी लहलादपुर बिहार, रमेश पाण्डेय (51) निवासी पण्डितपुर जनता बाजार, विनय कुमार(35) निवासी लहलादपुर बिहार, जीवन (10) पुत्र संतोष पता अज्ञात व चार अन्य शामिल हैं

Related Articles

Back to top button