ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बा‎रिश की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश होने की संभावना मौसम ‎विभाग ने जताई है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान गुजरात में कुछ जगहों पर और जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद के कई हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस बीच एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर मौजूद है। जिसके कारण 1 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पड़ोस पर बना हुआ है। पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा कि हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर छिटपुट ओले गिरने की भी संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और बाद के 48 घंटों के दौरान इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 30 जनवरी को पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में रात के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस बीच दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 1 फरवरी के आसपास ये श्रीलंका तट के पास पहुंच जाएगा। जिससे दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button