ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

लखनऊ समेत 53 जिलों में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

लखनऊ : पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय असर अब उत्तर भारत में दिखने लगा है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हुई। हालांकि मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 53 जिलों में बूंदाबांदी से मध्यम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राज्य के 40 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी भी है।पंजाब और राजस्थान की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही ठंडी हवाओं का असर प्रदेश पर पड़ रहा है। लखनऊ और आसपास के लगभग 10 जिलों बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होगी। मंगलवार के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.4 व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम ही दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान चुर्क में 26.6 और प्रयागराज व वाराणसी में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश के लिए यलो अलर्ट

लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में सोमवार को आंधी और तूफान के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button