ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल। सीपीआर से पुलिस अधिकारी की जान बचाई, क्रिकेट खेलते में अटैक आ गया था

भोपाल। पिछले कुछ समय से हंसते खेलते लोगों को हार्टअटैक की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। कुछ लोगों का अस्पताल पहुंचने से पहले ही निधन हो जाता है जबकि कुछ लोग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ देते हैं परंतु अब इसका समाधान नजर आने लगा है। कुछ दिनों पहले ग्वालियर में एक महिला पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति की सीपीआर से जान बचाई थी और आज भोपाल में एक पुलिस अधिकारी की, साथी कर्मचारियों ने बिल्कुल उसी तरह सीपीआर देकर जान बचाई। हार्ट अटैक का प्राथमिक इलाज- तत्काल सीपीआर दिया, जान बच गई रविवार सुबह ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में आरआई दीपक पाटिल क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। साथ खेल रहे पुलिसकर्मियों ने तत्काल मैदान पर ही सीपीआर दिया। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर समेत अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। दीपक की उम्र 45 साल है। करीब 5 फीट 10 इंच उनकी लंबाई है। वर्तमान में 78 किलो वजन है। 1 साल में 31 किलो वजन घटाया दीपक पाटिल का वजन 109 किलो हो गया था। उन्हें खाने का काफी शौक था। एक बार में 10-12 रस मलाई तक खा जाते थे। मीठा और नमकीन का शौक होने के कारण बहुत ज्यादा कैलोरी खा लेते थे। ऐसे में उनका वजन धीरे-धीरे 109 किलो हो गया। अगस्त 2021 में उन्होंने डॉक्टर को चेक कराया। डाॅक्टर ने वजन कम करने के लिए वर्कआउट प्लान दिया। उसका पालन कर वह सालभर में 31 किलो वजन कम कर लिया। वह एक दिन छोड़कर जिम जाते हैं। 30 मिनट एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा रोजाना सुबह वॉक करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button