ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इंजीनियर बना शराब तस्कर, बीबीए कर चुके दोस्त के साथ गिरफ्तार

पटना| बिहार में शराब तस्करी सबसे मुनाफे वाला धंधा बनता जा रहा है। यही कारण है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले भी अब जॉब छोड़कर इस धंधे में उतर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब पटना पुलिस ने तीन शराब तस्करों को 272 लीटर शराब के साथ पकड़ा। दरअसल यह पूरा मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां से पुलिस ने रविवार को तीन शराब तस्करों को पकड़ा था। इन लोगों ने जब पुलिस के सामने कई खुलासे किए तो पुलिस भी हतप्रभ रह गई। पकड़े गए तस्करों की पहचान अमित कुमार, चंदन कुमार और पुष्कर प्रभात के रूप में हुई।

अमित इंजिनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर जॉब छोड़कर अधिक पैसे की लालच में इस धंधे में आया, जबकि चंदन बीबीए कर चुका है। पुष्कर भी स्नातक की डिग्री पा चुका है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि अमित और चंदन एक साल से शराब तस्करी का धंधा कर रहे थे।

ये उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आते थे और बिहार में बेचते थे। ये शराब लाने में लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने उन कारों को भी जब्त किया है। पुलिस ने उस बाइक को भी जब्त किया है जिससे पटना में होम डिलेवरी की जाती थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये लोग प्रति महीने 30 लाख रुपये तक की शराब बेचते थे। इनके नेटवर्क में 15 से 20 लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button