ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। प्रेमी को घर बुलाकर भाई से कराई हत्या, हाथ, पैर बांधकर लाश सड़क किनारे फेंकी, 4 गिरफ्तार।

ग्वालियर में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. महिला ने योजनाबद्ध तरीके से प्रेमी को घर बुलाकर भाई व उसके दोस्त से हत्या करा दी. हत्या के बाद हाथ, पैर बांधकर लाश को सड़क किनारे फिकवा दिया. पुलिस ने मामले में महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार पति की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस के अनुसार पिछोर तिराहा डबरा निवासी राजवीर बघेल उर्फ राजू पेशे से ड्राइवर रहा. जिसके करीब दो साल पहले एक शादीशुदा महिला से संबंध बन गए. दो साल से एक दूसरे के संपर्क मे रहे, इस बात की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगी. महिला ने राजवीर से मिलना जुलना बंद कर दिया. लेकिन राजवीन मानने के लिए तैयार नहीं था. जिसके चलते महिला ने अपने पति, भाई व भाई के दोस्त व एक अन्य रिश्तेदार महिला के साथ मिलकर राजवीर की हत्या करने की योजना बना ली. योजना के चलते 27 जनवरी को राजवीर ट्रांसपोर्ट से गाड़ी लोड करके निकला. इस दौरान महिला द्वारा किए गए फोन पर उसके घर पहुंच गया. जहां पर महिला के भाई व उसके दोस्त ने राजवीर की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को हाथ, पैर बांधकर निरावली रोड के बीच फिकवा दिया. इधर गाड़ी का एक ही स्थान पर लोकेशन मिलने पर ट्रांसपोर्ट संचालक पता करते हुए पहुंच गया था. क्योंकि गाड़ी मेें जीपीएस सिस्टम लगा था, जिसके चलते संचालक को गाड़ी की लोकेशन मिलती रही. राजवीर की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राजवीर का वीरपुर क्षेत्र के एक घर में आना जाना रहा. पुलिस ने महिला को थाना बुलाकर पूछताछ की, पहले तो महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन महिला पुलिस ने सख्ती की तो उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार लिया. पुििलस ने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं महिला का पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button