ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कराची में बड़ा सड़क हादसा खाई में गिरी बस, 37 लोगों की मौत, 4 घायल

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के लासबेला जिले के बेला इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया है। दुर्घटना तब हुई जब बस गति में थी और ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। बस खाई में गिरने के बाद उसमें आग भी लग गई। सहायक आयुक्त ने 18 स्थानीय लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से कराची जा रही बस खाई में गिर गई। इसके बाद इसमें आग लग गई।

प्रारंभिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कम से कम 48 यात्री बस में सवार थे बचाव अभियान जारी है और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। बचाव अभियान जारी रहने के कारण मौतों की संख्या बढ़ सकती है। घायल लोगों को लासबेला के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटनास्थल पर दमकल बचावकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों और शवों को निकालने के बाद भारी मशीनरी का उपयोग कर बस को भी खाई से निकालने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस दुर्घटना का कारण ओवरस्पीडिंग बताया है।

 

Related Articles

Back to top button