ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

डंपर से कार की जोरदार भिड़ंत, पिता, पुत्र और पौत्र की मौत, चार गंभीर

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार डंपर में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में पिता, पुत्र और पौत्र की मौत हो गई। वहीं, चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक कार सड़क किनारे खड़े मौरंग भरे डंपर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में पिता, पुत्र व पौत्र तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन की स्थिति बेहद गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। वो सभी गुजरात से पैतृक गांव प्रतापगढ़ जा रहे थे। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के बिरौती गांव निवासी कार से परिवार समेत अपने गांव आ रहे थे।लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बंथर बाईपास चौराहे से दो सौ मीटर पहले सड़क किनारे खड़े मौरंग भरे डंपर में पीछे से टकरा गए। इससे कार में बैठे दयाशंकर शुक्ला पुत्र स्वर्गीय श्रीनाथ शुक्ला, उनके पुत्र देवमणि शुक्ला और पौत्र ,योगेश शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button