ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एंटी करप्शन टीम ने 4 लाख की रिश्वत लेते दारोगा को रंगेहाथ दबोचा, पुलिस कमिश्नर ने किया बर्खास्त

उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) जनपद के एक थाने पर तैनात दारोगा 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दारोगा गुलाब सिंह (Sub Inspector Gulab Singh) के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही उसे बर्खास्त कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 2010 बैच के दारोगा गुलाब सिंह राजपूत ईकोटेक कोतवाली में तैनात थे। दारोगा कोतवाली में दर्ज चोरी के एक मामले की विवेचना कर रहे थे। विवेचना के दौरान दारोगा ने नेवी के पूर्व कमांडर राजीव सरदाना से लाखों रुपए की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि बाद में चार लाख रुपए में बात तय हुई थी।

पूर्व कमांडर राजीव ने मामले की शिकायत मेरठ की एंटी करप्शन यूनिट से की थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन यूनिट ने जाल बिछाया और पीड़ित को 4 लाख रुपए लेकर दारोगा के पास भेजा। दारोगा गुलाब सिंह ग्रेटर नोएडा में एलजी गोल चक्कर के पास स्थित रोहन मोटर्स के सामने पीड़ित से मिला।

इस दौरान जैसे ही उसने रिश्वत के रुपए पकड़े, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दारोगा गुलाब सिंह 2019 बैच का सब इंस्पेक्टर है और अंडर ट्रेनी थाना इकोटेक 1 में तैनात है। दरोगा गुलाब सिंह गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) कैंपस में रह रहा था। एंटी करप्शन यूनिट ने उसके आवास की भी तलाशी ली है।

मामले मं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी दारोगा गुलाब सिंह के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपित को बर्खास्त भी कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button