ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

असम सरकार बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र का करेगी विस्तार

 असम सरकार सोनितपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 60 और गांवों को शामिल करके बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (BTR) क्षेत्र का विस्तार करेगी। 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में ढेकियाजुली, सूटिया, बिश्वनाथ, बेहाली और गोहपुर नामक विधानसभा क्षेत्रों के बोडो बहुल गांवों को शामिल किया जाएगा।सरमा ने कहा कि यह बोडोलैंड क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए जनवरी 2020 में हस्ताक्षर किए गए त्रिपक्षीय बोडो समझौते को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में है।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान का बोडो समुदाय ने स्वागत किया था, हालांकि इससे उन लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई जो अन्य समुदाय के थे क्योंकि उन्हें नहीं मालूम था कि किन गांवों को बीटीआर में शामिल किया जाएगा।मालूम हो कि सोनितपुर जिले के अंतर्गत आने वाले 43 राजस्व गांवों (Revenue Villages) और 17 एफआरसी गांवों (FRC Villages) सहित कुल 60 गांवों को बीटीआर में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी घोषणा की कि बोडो लोगों के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले साल 2001 के शहीदों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।Bodoland Territorial Region के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे बीटीआर में एक स्थायी शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में मदद करेगा। बीटीआर में वर्तमान में कोकराझार, बक्सा, चिरांग और उदलगुरी सहित कुल चार जिले शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button