ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

विदिशा भाजपा नेता ने परिवार सहित खाया जहर, पत्नी और दो बेटों सहित सभी की मौत।

विदिशा में अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने गुरुवार की शाम को अपनी पत्नी और दोनों बेटों सहित खुद भी सल्फास खा लिया, जिससे चारों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले भाजपा नेता ने सोशल मीडिया में अपना दुख साझा करते हुए एक नोट भी लिखा था, जिसे पढ़कर परिचित उसके घर पहुंचे, जहां भाजपा नेता, पत्नि और बेटों के साथ अचेत अवस्था में पड़े हुए थे. सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चारों की मौत हो गई. इस मामले में भाजपा के विदिशा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यहां बंटी नगर इलाके में रहने वाले मिश्रा वर्तमान में भाजपा के विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे और वह पार्टी के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं. कल शाम लगभग छह बजे मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी यह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी न दे. यह देखकर परिचित घर पहुंचे तो उन्होंने संजीव मिश्रा (45), उनकी पत्नी नीलम मिश्रा (42) और दो पुत्रों अनमोल (13) एवं सार्थक (7) को अचेत अवस्था में पाया. इसके बाद सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर चारों की मौत हो गई. विदिशा जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मिश्रा के दोनों पुत्रों को डीएमडी नाम की आनुवांशिक बीमारी थी जिसका कोई इलाज नहीं है. उन्होंने कहा कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मिश्रा ने लिखा है कि वह अपने बच्चों को नहीं बचा पा रहे हैं, इसलिए अब वह जीवित नहीं रहना चाहते हैं. भार्गव ने बताया, सल्फास खाने के कारण मिश्रा, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि डीएमडी मांसपेशियों की कमजोरी से जुड़ी एक अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है जो समय के साथ बिगड़ती जाती है. डीएमडी मुख्य रूप से लड़कों को प्रभावित करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button