ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जेपी नड्डा आज कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के विजयपुरा से नौ दिवसीय राज्यव्यापी विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा विजयपुरा से शुरू होगी और पूरे राज्य से होकर गुजरेगी। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी करुणाकर खसले के अनुसार, नड्डा शनिवार सुबह एक विशेष विमान से कलबुर्गी पहुंचेंगे ।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने नगथाना विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी।राज्य विधानसभा के चुनाव में अब चूंकि लगभग चार महीने ही बचे हैं, लिहाजा भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यादगिर और कलबुर्गी की यात्रा के दो दिन बाद शुरू हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने उत्तर कर्नाटक के इन जिलों में करोड़ों रुपये की सिंचाई, पेयजल और राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की और घुमंतू जनजाति लंबानी को हक्कू पत्र (भूमि के स्वामित्व का हक) का वितरण किया।सूत्रों के मुताबिक, यात्रा में घर-घर पहुंचकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके जरिए बूथ स्तर पर पार्टी के आधार को मजबूती दी जाएगी।

अगले नौ दिनों के लिए आयोजित इस राज्यव्यापी यात्रा के दौरान भाजपा ने एक करोड़ से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।भाजपा के प्रदेश महासचिव और विधानपरिषद के पूर्व सदस्य सिद्दराजू ने कहा कि हमारी पार्टी के 224 निर्वाचन क्षेत्रों के 312 मंडलों में 39 संगठनात्मक चुनावी जिले हैं। कर्नाटक में 58,186 बूथ हैं।

यह विजय संकल्प यात्रा पूरे राज्य में एक समय में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अभियान में केंद्र में पांच कार्यक्रम हैं, जिनमें घर-घर दस्तक अभियान के तहत दो करोड़ लोगों तक पहुंचना, घर-मालिकों की अनुमति से दीवारों पर चित्र उकेरना, डिजिटल वॉल पेंटिंग बनाना, सदस्यता अभियान और लाभार्थियों के साथ बातचीत करना शामिल है।

Related Articles

Back to top button