ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस बने

क्रिस हिपकिंस, न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। बुधवार को उन्होंने देश के 41वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। न्यूजीलैंड की सरकारी प्रसारणकर्ता कंपनी RNZ ने यह जानकारी दी है। जेसिंडा अर्डर्न ने आज सुबह  बतौर प्रधानमंत्री आखिरी बार न्यूजीलैंड की संसद पहुंची, वहां से वह सीधे गवर्नमेंट हाउस गईं, जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। कारमेल सेपुलोनी ने बतौर डिप्टी प्रधानमंत्री पद संभाला। पद संभालने के बाद हिपकिंस ने संकेत दिए हैं कि बढ़ती महंगाई से निपटना उनकी कैबिनेट की प्राथमिकता होगी।हिपकिंस पहली बार साल 2008 में न्यूजीलैंड की संसद के लिए चुने गए थे। कोरोना महामारी के दौरान नवंबर 2020 में उन्हें बतौर मंत्री कोरोना से निपटने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसके अलावा हिपकिंस पुलिस मंत्रालय, शिक्षा और जनसेवा जैसे मंत्रालयों का भी जिम्मा संभाल चुके हैं।इससे पहले बीते दिनों जेसिंडा अर्डर्न ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। जेसिंडा अर्डर्न के इस्तीफे के बाद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी। जिसमें बाजी क्रिस हिपकिंस के हाथ लगी। अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि वह जानती हैं कि प्रधानमंत्री का पद काफी जिम्मेदारी और समर्पण मांगता है लेकिन अब वह इसके साथ न्याय नहीं कर पा रही हैं, इसलिए पद से हट रही हैं लेकिन कई साथी हैं, जो इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button