ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

JDS नेता शिवानंद पाटिल का हार्ट अटैक से हुआ निधन

कर्नाटक के कद्दावर नेता और जेडीएस के सबसे प्रभावी चेहरों में से एक शिवानंद पाटिल का शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवानंद, जिन्हें पार्टी ने कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सिंदागी सीट से उम्मीदवार बनाया था, उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवानंद शुक्रवार को ही कुमारस्वामी के साथ पंचरत्न यात्रा में हिस्सा लेकर सिंदगी में अपने घर लौटे थे। अचानक ही घर पर एक करीबी से चर्चा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत ही पास के एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।शिवानंद राजनीतिक जीवन में आने से पहले भारतीय सेना का हिस्सा थे। वे 16 साल तक थलसेना में रहे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी है।

Related Articles

Back to top button