ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया मिस्र के राष्ट्रपति का स्वागत..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया। मिस्र के राष्ट्रपति Republic Day Parade में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी आज द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे। वह दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में कारोबार करने की पेशकश करेंगे। बता दें कि मिस्र की माली हालात बहुत खराब है और उसका विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार घट रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में कारोबार करना उसके लिए सही साबित हो सकता है।

पीएम मोदी और अल-सिसी के बीच द्विपक्षीय कारोबार के साथ ही रक्षा क्षेत्र में सहयोग प्रगाढ़ करने पर भी बात होगी। अल-सिसी 24 जनवरी को शाम छह बजे अपने सरकारी विमान से नई दिल्ली पहुंचे थे। अल-सिसी का 25 जनवरी की सुबह राष्ट्रपति भवन में राजकीय समारोह में स्वागत किया जाएगा। उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अलग से बात होगी।

 

Related Articles

Back to top button