ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कोलकाता में ISF प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई लोग घायल

कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में प्रदर्शन कर रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के सदस्यों की शनिवार को पुलिस के साथ जोरदार झड़प हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

प्रदर्शनकारी आईएसएफ कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध कर रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने शहर के मध्य में एक मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उनसे जवाहरलाल नेहरू रोड को खाली करने और यातायात की अनुमति देने का अनुरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली करने से इनकार कर दिया,जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ गया।

Related Articles

Back to top button