ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

इसरो में स्नातकों के लिए निकली 500 से अधिक सरकारी भर्ती..

यदि आप स्नातक हैं और इसरो में सरकारी नौकरी इच्छा रखते हैं तो यह काम की खबर आपके लिए है। भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अधीन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में स्नातकों के लिए 500 से अधिक सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसरो द्वारा 20 दिसंबर 2022 को भर्ती अधिसूचना (सं. ISRO:ICRB:02(A-JPA):2022) जारी किए जाने के बाद से ही इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। हालांकि, इसरो द्वारा विज्ञापित असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिविजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के कुल 526 पद भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख आज, 16 जनवरी 2023 को समाप्त होने जा रही है। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पंजीकरण आज ही कर लेना होगा और इसके बाद सिर्फ पंजीकृत उम्मीदवार ही आवेदन शुल्क के भुगतान के साथ अपना अप्लीकेशन 18 जनवरी 2023 तक सबमिट कर पाएंगे।

कौन कर सकता है इसरो भर्ती के लिए आवेदन?

ऐसे जो उम्मीदवार इसरो में निकली विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें संगठन द्वारा जारी की गई भर्ती अधिसूचना में विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए। अधिसूचना के मुताबिक सभी पदों के लिए इसरो ने न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की है। शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त उम्मीदवारों को पदों के अनुसार अलग-अलग व्यावसायिक योग्यता और कौशल प्राप्त किया होना चाहिए, जिसकी जानकारी उम्मीदवार इसरो भर्ती 2023 अधिसूचना में देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जहां आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख से की जानी है। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2023 थी, जिसे बढ़ाकर 16 जनवरी किया गया था। हालांकि, आयु की गणना तिथि 9 जनवरी ही रहेगा।

Related Articles

Back to top button