ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना व्यवसायिक बैंक के नवीन भवन का केन्द्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ।

मुरैना। व्यापारियों के लिये आज बहुत खुशी का दिन है कि संस्था या व्यापारी की मंशा के अनुरूप इस बैंक का नवीन भवन में शुभारंभ किया जा रहा है। व्यापारियों व संस्था की मंशा है कि संस्था साफ, सुथरा, सर्व सुविधायुक्त होनी चाहिये। यह सभी सुविधायें औद्यौगिक बैंक में यहां मिलेंगी। यह हम सब जानते है कि समाज के जीवन में बैंको का बड़ा योगदान होता है। यह बात केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को व्यवसायिक बैंक के नवीन भवन का जीवाजीगंज में शुभारंभ करते समय कही इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक तथा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, व्यवसायिक एवं औद्यौगिक सहकारी बैंक की अध्यक्षा श्रीमती गीता अनिल गोयल, उपाध्यक्ष श्री हेमन्त मोदी, श्री रामस्वरूप गर्ग, संचालक श्री मुन्ना पटेल, श्री गजेन्द्र सिंह परमार, श्री रघुनंदन सिंह कुशवाह, श्री महावीर प्रसाद कुशवाह, श्री यशवंत वर्मा, श्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, सीए श्री प्रकाश अग्रवाल, व्यवसायिक बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्जुन सिंह परिहार मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री परशुराम मुदगल, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री केदार सिंह यादव, श्री बल्लभ डंडोतिया, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री विपिन गोयल, पार्षद श्री परिवेश खांन, श्री योगेन्द्र मावई, श्री बदन सिंह यादव, श्री एसडीएम श्री एलके पाण्डेय, नगर निगम कमिश्नर श्री संजीव कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पार्षद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश शिवहरे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button