ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

मप्र लोक सेवा आयोग में मेडिकल ऑफिसर के 1456 पदों पर निकली भर्ती, 19 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के तहत लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधीन अस्पतालों में खाली चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर की इन भर्तियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इन खाली पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे तक है। उम्मीदवार 25 जनवरी से 21 फरवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1456 चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है।

एज लिमिट
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवारों की उम्र एक जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा न हो।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

अप्लीकेशन फीस
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 500 रुपये है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।

ऐसे करें आवेदन

1. ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
3. चिकित्सा अधिकारी (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
5. डिटेल्स भरें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
6. आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

Related Articles

Back to top button