ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कई शहरों में बिजली गुल, ग्रिड फेल होने के चलते अंधेरे में डूबे शहर

एक तरफ जहां पाकिस्तान पूरी तरह से बेहाल है और कंगाली की कगार पर खड़ा नजर आ रहा है। महंगाई चरम पर है, आटा और दाल जैसी बुनियादी चीजें भी खरीदना आम लोगों के मुश्किल होता जा रहा है। वहीं अब बिजली की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पाकिस्तान में अब बिजली संकट भी गहरा गया है। हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों में खराबी के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल हो गई है।

पाकिस्तान पहले से बिजली की किल्लत और लंबी कटौती का सामना कर रहा है। सरकार बिजली बचाने के लिए बाजारों को 8 बजे ही बंद करने का आदेश जारी कर चुकी है।बलूचिस्तान के 22 जिलों सहित क्वेटा, इस्लामाबाद, लाहौर, मुल्तान क्षेत्र के शहरों और कराची जैसे कई जिलों में बिजली कटौती हुई है। लाहौर में मॉल रोड, कनाल रोल्ड और अन्य क्षेत्रों में लोग बिजली कटौती के संकट से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि वो मामले की जांच कर रहे हैं। खबरों के अनुसार ट्रांसमिशन लाइनों में तकनीकी खराबी के चलते सिंध, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और राजधानी में बिजली ठप हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button