ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कांग्रेस ने एमपी-असम के लिए राजनीतिक मामलों की समिति की गठित

कांग्रेस ने रविवार को मध्य प्रदेश और असम के लिए राजनीतिक मामलों की समिति गठित की और दोनों राज्यों की पार्टी इकाइयों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां की पार्टी महिला इकाई की नयी अध्यक्षा के तौर पर लक्ष्मी बर्मन को नियुक्त किया।

मध्यप्रदेश के लिए गठित 21 सदस्यीय समिति में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा गोविंद सिंह, कांति लाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अर्जुन सिंह, विवेक तन्खा, नकुल नाथ, जीतू पटवारी, महेंद्र जोशी और शोभा ओझा को जगह दी गई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष, महासचिवों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश इकाई में अभय दुबे, अजय चोर्डिया, अर्चना जायसवाल, शोभा ओझा और नूरी खान सहित 50 नए उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनके अलावा 105 महासचिवों की भी नियुक्ति की गई है। पार्टी ने असम इकाई में भी 16 नए उपाध्यक्षों, 32 महासचिवों, 51 सचिवों और 15 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने असम के लिए गठित राजनीतिक मामलों की समिति में अन्य के साथ राज्य के प्रभारी जितेंद्र सिंह, भूपेन कुमार बोरा, देबब्रत सैकिया, गौरव गोगोई, प्रद्युत बोरदोलोई और नंदिता दास को भी जगह दी है।

 

Related Articles

Back to top button