ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल मुख्यमंत्री ने 5 जिलों के कलेक्टरों को शाबाशी दी, ।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के वार्षिक मिलन समारोह आईएस सर्विस मीट में 5 जिलों के कलेक्टरों की भरे मंच से सराहना की। उन्होंने कहा कि, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पारदर्शी, तकनीकी समझ से परिपूर्ण, सृजनशील दृष्टिकोण से युक्त, कल्पनाशील और नवाचारी हों। यह भी आवश्यक है कि वे सक्रिय, विनम्र, व्यावसायिक रूप से दक्ष, प्रगतिशील, सक्षम और ऊर्जावान रहें। इन सब के साथ यह भी आवश्यक है कि अधिकारी संवेदनशील हों। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इन जिलों के कलेक्टरों की सराहना की इंदौर में जन-सुनवाई में आई दिव्यांग महिला को उपलब्ध कराई गई ट्रायसिकल। बड़वानी में कुष्ठ रोगियों के लिए की गई आवास व्यवस्था। मंडला में एडाप्ट एन आँगनवाड़ी में हुए कार्य। डिण्डौरी में जन-सेवा में सक्रियता। सीहोर में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की व्यवस्था। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मेरी टीम नहीं बल्कि मेरे परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अद्भुत रही है। हमें देश को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें नियमित दौरे करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्यूरोक्रेट्स को अपने परिवार को समय देना चाहिए। इसके अलावा अपने कर्मचारियों की कुशल क्षेम के लिए भी संवेदन एवं सक्रिय रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button