ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 11 बच्चों को प्रदान करेंगी ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’, PM मोदी 24 को करेंगे बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2023 प्रदान करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (24 जनवरी) को PMRBP विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में विजेता बच्चों के साथ संवाद करेंगी और उन्हें बधाई देंगी।

बच्चों के पदक के साथ मिलेगा नकद पुरस्कार

PMRBP पाने वाले बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के छह लड़के तथा पांच लड़कियां शामिल हैं। प्रत्येक विजेता को एक पदक, एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

शौर्यजीत की भी होगा सम्मान

वडोदरा के 10 वर्षीय शौर्यजीत को भी बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नेशनल गेम्स की तैयारी के समय पिता की मृत्यु होने के बावजूद शौर्यजीत ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर सभी को अचंभित कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने शौर्यजीत के प्रदर्शन के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

इन श्रेणियों में दिए जाते हैं पुरस्कार

केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए PMRBP पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार पांच से 18 साल तक के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्र में उनकी उन असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के योग्य हैं। बयान के अनुसार, इस साल कला एवं संस्कृति क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि के लिए चार, वीरता में एक, नवाचार में दो, समाज सेवा में एक और खेल क्षेत्र में तीन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button