ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मिर्जापुर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, चालक की मौत

रीवां-मिर्जापुर एनएच पर रविवार दोपहर बाइक को बचाने के चक्कर में कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  कानपुर देहात जिले के जैसलपुर महाददेवा निवासी कंटेनर चालक नरेश कुमार पांडेय (47) वाराणसी से चावल लादकर अहमदाबाद जा रहा था। सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के खैरपुर खैराही गांव निवासी बाइक सवार राजेश कुमार सिंह (40) पुत्र प्यारे लाल सिंह भी हनुमना की ओर जा रहा था।

रीवां- मिर्जापुर एनएच पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के सामने एक धर्मकांटा के पास कंटेनर आगे जा रहे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक नरेश कुमार पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक राजेश कुमार सिंह घायल हो गया।

सूचना पर ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। घायल राजेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कंटेनर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि वाराणसी से अहमदाबाद जा रहा कंटेनर पलटने से चालक की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। कंटनेर चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button