ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कोलकाता में ISF के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल।

कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।_* कोलकाता : कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे इंडियन सेक्युलर फ्रंट कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस ने ISF नेता और विधायक नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में लिया है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए ISF कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठी का सहारा लिया। कई प्रदर्शनकारी हुए घायल समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रदर्शनकारियों में से एक जुल्फिकार मुल्ला ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज के बाद स्थिति बिगड़ गई। वहीं प्रदर्शन, शेख मुनीरुल ने कहा, अधिकारियों ने हमारी बात नहीं मानी। उन्होंने बस हम पर लाठीचार्ज किया। कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं के मोबाइल तक खो गए। यह शांतिपूर्ण विरोध था। टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं में हुआ था विवाद राज्य में दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित भांगर इलाके में शुक्रवार को टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। इस घटना को लेकर ISF के सदस्यों ने सड़क जाम कर लिया है। शनिवार को जब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने ईंटें फेंकी। बंगाल के लोग भाजपा को चाहते हैं विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना की निंदा दी। उन्होंने कहा कि नौशाद सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आप टीएमसी और बीजेपी का एक साथ विरोध नहीं कर सकते। आपको तय करना होगा कि आप किसके साथ हैं। पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा को चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button