ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

तिब्बत में भीषण हिमस्खलन, कम से कम आठ की मौत..

बीजिंग | चीन के तिब्बत में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित एक शहर में भीषण हिमस्खलन की वजह से बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया है कि न्यींगची शहर में इस हिमस्खल की वजह से कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग पहाड़ों से गिरी बर्फ के नीचे ही दब गए।यह आपदा कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीन की सरकार ने यहां फंसे लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू टीम उतार दी है। यह राहत-बचाव दल बर्फ में दबे लोगों के शव निकालने के अलावा लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश में जुटा है।

गौरतलब है कि न्यींगचीकी समुद्रतल से ऊंचाई 9300 फीट है। इसे तिब्बत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह हिमस्खलन मंगलवार रात आठ बजे के करीब मेनलिंग काउंटी में स्थित पई गांव को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ। इसमें कई लोगों के दबे होने का अनुमान है।

चीन सरकार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए 131 लोगों और 28 वाहनों को रातोंरात रेस्क्यू मिशन के लिए भेज दिया।इसके अलावा चीन के आपात प्रबंधन मंत्रालय ने भी एक रेस्क्यू टीम रवाना की है। इसमें 246 कर्मी, 70 वाहन और 994 सर्चिंग डिवाइस शामिल हैं, जो फंसे हुए लोगों को निकालने के काम आएंगे। इसके अलावा लापता लोगों को ढूंढने के लिए 10 बड़े उपकरण भी इलाके में भेजे गए हैं।

Related Articles

Back to top button